03-04 October 2021 Current Affairs 2021' के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स प्रश्नो के उत्तर लेकर आये
है जो आगामी प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे UPSC, CHSL, IAS, CDS, SSC और MTS
के लिए कारगर सिद्ध हो सकते है। और आपके मानसिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए सहायक है।
अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा पास करना चाहते है तो यह आपके
लिए Best जगह है, जहा आपको Current
Affairs in Hindi, Top 10 Important करंट
अफेयर्स, हर रोज मिलेंगे Daily Current
Affairs, News update पाने के लिए Telegram
Channel या WhatsApp Group ज्वाइन करे
प्रश्न 1. किस साहित्यकार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर — शशिभूषण शीतांशु
IMPORTANT POINTS
• अमृतसर के रहने वाले साहित्यकार पांडेय शशिभूषण शीतांशु को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
• यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 2. हाल ही में
किसने वायुसेना के डिप्टी चीफ के रूप
में
पदभार ग्रहण किया है?
उत्तर — एयर मार्शल संदीप सिंह
IMPORTANT POINTS
• एयर मार्शल संदीप सिंह ने शुक्रवार को वायु सेना के डिप्टी चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
• वे दिसंबर 1983 में वायु सेना की उड़ान शाखा में शामिल हुए थे।
प्रश्न 3. एशियाई टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने कौन
सा पदक
जीता है?
उत्तर — कांस्य पदक
IMPORTANT POINTS
• एशियाई टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से 0-3 से हारकर कांस्य पदक जीता।
प्रश्न4. विश्व समुद्री दिवस हाल ही में
कब मनाया गया?
उत्तर - 30 सितंबर
IMPORTANT POINTS
• विश्व समुद्र दिवस हाल ही में 30 सितंबर को मनाया गया।
• इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा मनाया जाता है।
•और इस संगठन की स्थापना 1948 में हुई थी।
प्रश्न5. किस संगठन ने हाल ही में
नानसेन शरणार्थी पुरस्कार 2021 जीता है?
उत्तर - JAAHD
IMPORTANT POINTS
• JAAHD संगठन ने हाल ही में नानसेन शरणार्थी पुरस्कार 2021 जीता है।
• JAAHD का मतलब Jeel Albena Association for
Humanitarian Development है।
• इस संगठन की स्थापना 2017 में हुई थी।
प्रश्न6. भारत के निर्यात में कितना प्रतिशत योगदान MSMEs द्वारा दिया जाता है?
उत्तर – 40
IMPORTANT POINTS
भारत में 63 मिलियन से अधिक MSME हैं। भारत के निर्यात में उनका योगदान लगभग 40% है, देश के विनिर्माण सकल घरेलू उत्पाद में उनका हिस्सा 6.11% है। केंद्रीय MSME मंत्री नारायण राणे ने इंडिया SME फोरम के India Export Initiative और IndiaXports 2021 पोर्टल का उद्घाटन किया। भारत ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपना निर्यात लक्ष्य 400 अरब अमेरिकी डॉलर निर्धारित किया है। मंत्री ने कहा कि MSMEs इसे 2027 तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाएंगे।
प्रश्न7. ‘स्वच्छ भारत कार्यक्रम’ का उद्घाटन किस राज्य से किया गया है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
IMPORTANT POINTS
केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से एक महीने तक चलने वाले स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में शुरू किया गया है। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना, लोगों को प्रोत्साहित करना और उन्हें पूरे देश में विशेष रूप से ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ कचरे की सफाई में शामिल करना है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा।
प्रश्न8. हाल ही में
खबरों में रहा ह्वासोंग-8 किस देश द्वारा परीक्षण की गई नई हाइपरसोनिक मिसाइल है?
उत्तर – उत्तर कोरिया
IMPORTANT POINTS
उत्तर कोरिया ने दावा किया है कि उसने ह्वासोंग-8 नामक एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
प्रश्न9. हाल ही में
भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के रूप
में
किसने कार्यभार संभाला?
उत्तर – अधीर अरोड़ा
IMPORTANT POINTS
वाइस एडमिरल अधीर अरोड़ा ने भारत सरकार के मुख्य हाइड्रोग्राफर के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने वाइस एडमिरल विनय बधवार का स्थान लिया, जो इसी महीने सेवानिवृत्त हुए थे।
प्रश्न10. हाल ही में
खबरों में रहे SAGE और
SACRED पोर्टल जनसंख्या के किस
वर्ग से जुड़े हैं?
उत्तर – वृद्धजन
IMPORTANT POINTS
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने वरिष्ठ नागरिकों को वयोश्रेष्ठ सम्मान-2021 प्रदान किया। उपराष्ट्रपति ने दो पोर्टल भी लॉन्च किए – SAGE (Seniorcare Aging Growth
Engine) और SACRED (Senior Able Citizens for
Re-Employment in Dignity)। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा डिजाइन किए गए SAGE पोर्टल का उद्देश्य बुजुर्गों की देखभाल के क्षेत्र में उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। SACRED पोर्टल वरिष्ठ नागरिकों को निजी क्षेत्र में नौकरी प्रदाताओं से जोड़ेगा।
2021 Current Affairs |
Latest News update पाने के लिए Telegram Channel या WhatsApp Group ज्वाइन करे
0 टिप्पणियाँ